Search The Query
  • Home
  • Business
  • Sandeep Maheshwari Net worth: कौन हैं संदीप माहेश्वरी और क्या है उनकी सफलता की कहानी

Sandeep Maheshwari Net worth: कौन हैं संदीप माहेश्वरी और क्या है उनकी सफलता की कहानी

sandeep maheshwari

Sandeep Maheshwari Net worth:मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी के वीडियो आपने कहीं न कहीं जरूर देखा होगा। अपने मोटिवेशन से करोड़ों युवाओं को राह दिखाने वाले संदीप माहेश्वरी के करोड़ों फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब के साथ-साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके मोटिवेशनल विडियोज उपलब्ध हैं। करीब 5-10 वर्ष पहले संदीप माहेश्वरी ने देशभर में फ्री मोटिवेशनल सेमिनार शुरू किया था, जिसमें हजारों की संख्या में लोग उन्हें सुनने आते थे।

Sandeep Maheshwari Success Story: आज हम बताने जा रहे हैं संदीप माहेश्वरी की सफलता की कहानी। उन्होंने कहां से पढ़ाई की है और इतने सफल कैसे बने, इसे लेकर पूरी जानकारी हम आपको बताने जा रहे हैं।

कौन हैं संदीप माहेश्वरी:Sandeep Maheshwari Net worth

संदीप माहेश्वरी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। संदीप का जन्म 28 सितंबर 1980 को नई दिल्ली में हुआ था। 12वीं के बाद उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई शुरू की थी लेकिन व्यक्तिगत कारणों से पढ़ाई जारी नहीं रख पाए। उन्होंने 12वीं के बाद अपना खुद का बिजनेस शुरू किया था। कम उम्र में ही इन्होंने अपनी फैमिली का बिजनेस शुरू किया था। कुछ दिन बतौर मॉडल भी काम किया फिर इन्होंने वर्ष 2000 में एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर के रूप में अपने करियर की शुरू की। बाद में खुद की कंपनी शुरूआत की। उन्होंने 2002 में एक और कंपनी की शुरूआत की जो चल नहीं पाई और इसे बंद करना पड़ा। वर्ष 2006 संदीप माहेश्वरी ने इमेजेस बाजार की स्थापना की। यह कंपनी बहुत ही सफल रही। आज संदीप ImagesBazaar के सीईओ हैं, जो भारतीय छवियों का दुनिया का सबसे बड़ा संग्रह है, जिसमें 10,400 से अधिक फोटोग्राफरों द्वारा 10 लाख से अधिक तस्वीरें, वीडियो, चित्र और 3 डी इमेजरी शूट की गई हैं। उनकी साइट की तस्वीरें हजारों-लाखों में बिकती हैं। इसके बाद संदीप ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और लोगों को मोटिवेशन देना शुरू कर दिया। इनके यूट्यूब चैनल पर 28.4 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। संदीप माहेश्वरी ने यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज नहीं किया हुआ है, उनका मानना है कि विज्ञापन से दर्शकों का ध्यान कम हो जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर संदीप मोनेटाइजेशन को ऑन कर देते हैं तो वह यूट्यूब विज्ञापन की मदद से हर महीने 30 से 50 लाख कमा सकते हैं।

संदीप माहेश्वरी की नेट वर्थ (Sandeep Maheshwari Net Worth)

संदीप माहेश्वरी की नेट वर्थ लगभग 4 मिलियन डॉलर है। जो भारतीय करेंसी में 33 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। संदीप माहेश्वरी की एक महीने की इनकम लगभग 30 से 50 लाख रुपये है। संदीप माहेश्वरी की सालाना इनकम 4 से 3 करोड़ रुपये है। उनकी प्रोपर्टी (लैंड और घर) लगभग 17 करोड़ रुपये का है। संदीप माहेश्वरी का ऑफिस नई दिल्ली में है और यह दिल्ली में ही रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास कुछ लग्जरी कारें भी हैं।

Sandeep Maheshwari Instagram Income

Sandeep Maheshwari के Instagram पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। जिसपर वे अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट देते रहते हैं। हालांकि संदीप किसी भी ब्रांड का प्रमोशन नहीं करते हैं। हालांकि अगर वे किसी भी ब्रांड के साथ डील करते हैं तो अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं।

Sandeep Maheshwari wife

संदीप माहेश्वरी की पत्नी का नाम रूचि माहेश्वरी है। इन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर रूचि के साथ अपना इंटरव्यू वीडियो भी जारी किया था, जिसमें दोनों ने अपनी लाइफ के बारे में लोगों को बताया था। इंटरव्यू के मुताबिक, संदीप माहेश्वरी और रूचि माहेश्वरी ने लव मैरिज की हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top